Madhya Pradesh Live: कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष कौन, कमलनाथ या जीतू पटवारी? क्या दोनों पीसीसी चीफ?

अमन तिवारी

20 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 20 2023 1:05 PM)

Madhya Pradesh Live Update: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण के बाद अब सबकी निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई हैं. बता दें सीएम और दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल की शपथ के 7 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक मोहन कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है. सूत्रों की माने तो आज शाम मोहन कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है. दिमनी से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को निर्विरोध विधानसभा स्पीकर चुना गया हैं.

वहीं कांग्रेस ने विधानसभा पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने के मामले में हंगामा कर दिया और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ ही तमाम कांग्रेसी विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए. मध्य प्रदेश की दिनभर की सियासी हलचल की लाइव कवरेज देखने के लिए जुडे़ रहें MP Tak की ब्रेकिंग और लाइव अपडेट्स से…

mp news live cm mohan yadav cabinet expansion mp live update mp breaking news mohan cabinet news mp breaking news update, jitu patwari, kamalnath

mp news live cm mohan yadav cabinet expansion mp live update mp breaking news mohan cabinet news mp breaking news update, jitu patwari, kamalnath

follow google news

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 06:35 PM • 20 Dec 2023

    mptak

    mptak
  • 03:59 PM • 20 Dec 2023

    जीतू पटवारी महाकाल मंदिर तो पहुंचे, लेकिन समर्थकों पर क्यों दर्ज हो गई एफआईआर?

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में बिना अनुमति के जबरन प्रवेश करने वालों पर FIR दर्ज की गई है. दरअसल कल मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जीतू पटवारी महाकाल मंदिर बाबा का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे थे, इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे. बिना अनुमति के कई समर्थकों द्वारा महाकाल मंदिर के अंदर घुसने का प्रयास किया.
  • 03:44 PM • 20 Dec 2023

    कांग्रेस के दो-दो प्रदेश अध्यक्ष?

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस आलाकमान ने कमलनाथ की जगह अब जीतू पटवारी को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है. लेकिन कमलनाथ के एक्स हैंडल बॉयो में अब भी प्रेसीडेंट ऑफ मध्य प्रदेश लिखा हुआ है. ऐसे में क्या अब भी दोनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं? क्या मध्य प्रदेश में दो प्रदेश अध्यक्ष, इससे जुड़ी पूरी खबर यहां पढ़ें
  • 03:44 PM • 20 Dec 2023

    शिवराज के सबसे करीब अफसर की छुट्टी

    CM Mohan Yadav Action: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार भले न हुआ हो, लेकिन वह इससे पहले ही एक्शन में नजर आ रहे हैं. अपने प्रमुख सचिव पद से मनीष रस्तोगी को हटाने के बाद अब शिवराज सिंह चौहान के सबसे करीबी अफसर रहे मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त के पद से हटा दिया है. उनकी जगह सीनियर आईएएस विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है. इसका आदेश जारी हो गया है. इसके साथ ही मनीष सिंह अब मध्य प्रदेश शासन का अपर सचिव बना दिया गया है.
  • 02:15 PM • 20 Dec 2023

    MP Politics: मध्य प्रदेश में क्या कांग्रेस के 2-2 प्रदेश अध्यक्ष

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है. कांग्रेस आलाकमान ने कमलनाथ की जगह अब जीतू पटवारी को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है. बीते दिन जीतू पटवारी पूरे लाव लस्कर के साथ पदभार ग्रहण भी कर लिया है, लेकिन कमलनाथ के एक्स हैंडल बॉयो में अब भी प्रेसीडेंट ऑफ मध्य प्रदेश लिखा हुआ है.
  • 01:51 PM • 20 Dec 2023

    अब कमलनाथ का क्या होगा?

    मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को बनाने के बाद अब बड़ा सवाल है कि पूर्व सीएम कमलनाथ का क्या होगा.
  • 01:22 PM • 20 Dec 2023

    जीतू ने सरकार को चेताया है...

    जीतू पटवारी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद तेवर बदल गए हैं. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मेनिफेस्टो के वादे पूरे नहीं किए तो 2 लाख लोग सड़क पर उतरेंगे.
  • 01:19 PM • 20 Dec 2023

    जीतू पटवारी ने देर शाम पदभार संभाला

    mptak
  • 01:10 PM • 20 Dec 2023

    विधानसभा के बाहर विधायकों ने धरना प्रदर्शन किया

    मध्यप्रदेश विधानसभा से पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाये जाने के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है.
  • 12:04 PM • 20 Dec 2023

    शिवराज ने की नए विधानसभा अध्यक्ष तोमर की तारीफ

    शिवराज सिंह चौहान ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की तारीफ की है, वह विराट व्यक्तित्व के धनी हैं, उनके पास सुदीर्घ राजनैतिक अनुभव की पूंजी है. चाहे पक्ष हो या विपक्ष, सदैव उनकी कार्यशैली से प्रभावित रहा है. स्वर्गीय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की तरह मध्यप्रदेश के संदर्भ में वह अजातशत्रु हैं.
  • 11:21 AM • 20 Dec 2023

    कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे, नारेबाजी

    विधानसीाा से पंडित जवाहर लाल नहेरू की तस्वीर हटाने को लेकर अब कांग्रेस एक्टिव हो गई है. कांग्रेस विधायक नेहरू, की फोटो लेकर गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे हैं. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ कई कांग्रेस विधायक नारेबाजी कर रहे हैं.
  • 10:05 AM • 20 Dec 2023

    विधानसभा अध्यक्ष चुने गए तोमर

    बीजेपी विधायक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को आज सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है.
  • 10:02 AM • 20 Dec 2023

    मोहन यादव के तीखे तेवर

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीते दिन छिंदवाड़ा दौरे पर थे. यहां उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को नसीहत देते हुए कहा "काम में ढील हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
  • 10:02 AM • 20 Dec 2023

    MP में 16वीं विधानसभा के विशेष सत्र का तीसरा दिन

    मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है. बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. उनके नाम का प्रस्ताव सात बार आएगा. इसके बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिभाषण होगा. विधानसभा अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता सोमवार को ही साफ हो गया था. अकेले नरेंद्र सिंह तोमर ने ही नामांकन दाखिल किया है.
  • 10:02 AM • 20 Dec 2023

    20 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ

    मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है. सूत्रों की माने तो आज 20 से अधिक विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है. जानकारों की माने तो दिल्ली में शिवराज ने भी कुछ विधायकों के नाम दिए हैं.
follow google newsfollow whatsapp