Jabalpur Lok Sabha Results - भाजपा के नाम आशीष दुबे की ये जीत रहेगी यादगार, कांग्रेस के दिनेश यादव को मिली करारी हार 

धीरज शाह

04 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 4 2024 7:34 PM)

Jabalpur Lok Sabha Elections 2024 Results : Jabalpur में लोकसभा 2024 के नतीजे आ चुके है. भाजपा के आशीष दुबे ने रिकॉर्ड जीत हासिल करके कांग्रेस के दिनेश यादव को दी शिकस्त दी है.

Jabalpur Lok Sabha Results

Jabalpur Lok Sabha Results

follow google news

Jabalpur Lok Sabha Seat Results : जबलपुर में लोकसभा चुनाव 2024( Lok Sabha Elections 2024) के नतीजे आ गए है. जबलपुर में भाजपा का विजयी कारवां अब भी जारी है. जबलपुर में भाजपा के आशीष दुबे( Ashish Dubey) ने दिनेश यादव ( Dinesh Yadav) को बड़े मार्जिन से हरा दिया हैं. दोनों प्रत्याशियों को 790133 वोट मिले हैं. आपको बता दें कि इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019( Lok Sabha Election 2019) में भाजपा के राकेश सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा को 4 लाख 54 हजार वोटो से मात दी थी. 2014 में भी राकेश सिंह ने विवेक तन्खा को इस सीट पर बड़े मार्जिन से हराया था. जबलपुर की यह सीट  भाजपा की पक्की सीट मानी जाती हैं और आशीष दुबे ने भाजपा को निराश नही किया. 

इस बार भी बीजेपी के आशीष दुबे ने 486674 मतों से विजय हासिल की है. मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. जबलपुर में भी आशीष दुबे की रिकॉर्ड मतों से जीत हुई है, जिसकी चर्चा पूरे जबलपुर में हो रही है. जबलपुर की इस जीत को लेकर बीजेपी में खासा उत्साह है.

क्या थे 2019 के नतीजे? 

लोकसभा चुनाव 2019  में भाजपा के राकेश सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा को 4 लाख 54 हजार वोटो से मात दी थी. 2014 में भी राकेश सिंह ने विवेक तन्खा को इस सीट पर बड़े मार्जिन से हराया था. इस सीट पर भाजपा की पकड़ आंकड़ो में साफ देखी जा सकती है. राकेश सिंह को 826,454 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के तन्खा को 371,710 वोट मिले थे. 2014 में भी कांग्रेस ने भाजपा के राकेश सिंह के सामने विवेक तन्खा को ही उतारा था मगर वहां भी उन्हे निराशा ही हाथ लगी थी. राकेश सिंह को 564,609 वोट मिले थे वहीं तन्खा को 3,55,970 वोट मिले थे. 

कौन हैं आशीष दुबे? 

जबलपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने राकेश सिंह की जगह ली है जिसकी वजह पार्टी का नये चेहरों पर विश्वास था. आशीष दुबे की गिनती भाजपा के सक्रिय एवं प्रतिभाशाली कार्यकर्ताओं में होती है. वो वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं और इससे पहले जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं. 

 

जबलपुर लोकसभा सीट 2014

हार - जीत 


 

दल

उम्मीदवार

वोट

%

±%

 

बी जे पी

राकेश सिंह

564,609

56.34

+2.05

 

कांग्रेस

विवेक कृष्ण तन्खा

3,55,970

35.52

-2.04

 

बसपा

आफताब आलम

16,008

1.60

-1.73

 

एएपी

कैप्टन हनफी

15,977

1.59

नया

 

आईयूएमएल

मोहम्मद आदिल

9,053

0.90

नया

 

नोटा

इनमे से कोई भी नहीं

7,888

0.79

नया

बहुमत

2,08,639

20.82

+4.09

उपस्थित होना

10,02,184

58.55

+14.75

 

भाजपा का कब्जा

वोट स्विंग 

+2.05

 

 

ये भी पढ़ेंMahendra Solanki Dewas Election Result 2024: महेंद्र सोलंकी नेे कर दिया कमाल, कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय को इतने लाख वोटों से हराया

    follow google newsfollow whatsapp