कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा होंगे गिरफ्तार? कितनी बढ़ेंगी कांग्रेस की मुसीबतें

दुष्यंत शिकरवार

02 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 2 2023 7:20 AM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर नामांकन वापस लेने की तारीख भलें ही आज आखिरी हो, लेकिन इसी बीच कई प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं. मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी […]

mp election 2023 mp politics mp news mp politics mp news update

mp election 2023 mp politics mp news mp politics mp news update

follow google news

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर नामांकन वापस लेने की तारीख भलें ही आज आखिरी हो, लेकिन इसी बीच कई प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं. मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कियाा है. यह वारंट चेक बाउंस और जालसाजी के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी देशना जैन की अदालत ने जारी किया है. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस अजब सिंह कुशवाहा को किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है.

जानकारी के मुताबिक यह वारंट चेक बाउंस और जालसाजी के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी देशना जैन की अदालत ने जारी किया है. इस प्रकरण में अजब सिंह को 8 नवंबर को पेश होना है. इस मामले में प्रकरण के फरियादी ने पुलिस व प्रशासन से गुहार लगाई है, कि क्षेत्र में प्रचार करते घूम रहे आरोपी कुशवाह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए.

कांग्रेस की बढ़ेगीं मुसीबतें

बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने मुरैना की सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके पहले कांग्रेस ने सुमावली सीट से कुलदीप सिकरवार को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अजब के विरोध के कारण प्रत्याशी को बदलना पड़ा था. ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद अगर उनकी गिरफ्तारी हो जाती है तो उनके साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी समस्या खड़ी हो जाएगी. आपको बता दें कि 2023 के चुनाव के लिए महज अब 15 दिन का समय शेष है, ऐसे में अजब सिंह की गिरफ्तारी से कांग्रेस को बढ़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

इस नए सर्वे ने दिए चाैंकाने वाले आंकड़े 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक ओर नया सर्वे सामने आ गया है, जिसमें कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. टाइम्स नाउ चैनल ने एक नया सर्वे जारी किया है. इस सर्वे में पहली बार ग्वालियर-चंबल रीजन में बीजेपी को बढ़त बनाते हुए दिखाया गया है.

    follow google newsfollow whatsapp