BJP की आंधी में कुणाल चौधरी चुनाव हारे! दोस्त जीतू पटवारी भी हार की ओर अग्रसर!

एमपी तक

03 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 3 2023 7:13 AM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम परिणाम आना शुरू हो चुके हैं, इस बीजेपी कई सीटों पर बढ़त को कई सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. कांग्रेस की हाई प्रोफाइल सीट कालापीपल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी 12 वोटों से चुनाव हार चुके हैं. तो वहीं जीतू पटवारी की […]

Madhya Pradesh Election, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election counting, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election updates, Madhya Pradesh chunav

Madhya Pradesh Election, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election counting, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election updates, Madhya Pradesh chunav

follow google news

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम परिणाम आना शुरू हो चुके हैं, इस बीजेपी कई सीटों पर बढ़त को कई सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. कांग्रेस की हाई प्रोफाइल सीट कालापीपल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी 12 वोटों से चुनाव हार चुके हैं. तो वहीं जीतू पटवारी की हालत भी खासी खराब है.जीतू पटवारी करीब 12 हजार वोटों से पीछे चल चल रहे हैं.मध्य प्रदेश में भाजपा की पहली जीत काला पीपल से घनश्याम चंद्रवंशी 11941 वोट से जीत दर्ज चुके हैं.

राऊ निधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जा रही थी. पिछले दो बार से यहां पर जीतू पटवारी जीत दर्ज कर रहे थे. लेकिन इस बार दो राउंड के रूझानों में वे बीजेपी के कैंडिडेट से पिछड़ते नजर आ रहे हैं. लगातर जीतू पटवारी की हालत खराब है.

2018 में ऐसा रहा था कालापीपल का नतीजा 

2018 के विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो इस सीट पर कांग्रेस ने कुणाल चौधरी को टिकट दिया तो वहीं बीजेपी ने पूर्व विधायक बाबूलाल वर्मा को मैदान में उतारा था. कांग्रेस के कुणाल को 86,249 वोट मिले, जबकि बाबूलाल के खाते में करीब 72,550 वोट आए. इस तरह कुणाल ने 13,699 वोटों से जीत हासिल कर ली. हालांकि अब देखना होगा कि कांग्रेस पिछली बार की तरह कमाल दिखा पाती है या नहीं. क्योंकि जिला पंचायत के पूर्व सदस्य चतुर्भुज तोमर ने कांग्रेस से बगावत कर यहां से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh election result 2023: सतना जिले में बदला नतीजा, कांग्रेस ने बनाई बढ़त!

    follow google newsfollow whatsapp