MP: ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले MP के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर पर पैसों की बारिश, CM ने किया ये बड़ा ऐलान

रवीशपाल सिंह

ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh hockey player Vivek Sagar Prasad
Madhya Pradesh hockey player Vivek Sagar Prasad
social share
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मध्यप्रदेश के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को 1 करोड़ रुपए की ईनामी राशि दी जाएगी.

point

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मप्र के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात

Breaking: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने की खुशी में सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि इस टीम में प्रमुख योगदान देने वाले मध्यप्रदेश के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को 1 करोड़ रुपए की ईनामी राशि दी जाएगी. हॉकी के ओलंपिक इतिहास में लगातार दूसरी बार भारत के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हॉकी टीम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को मध्यप्रदेश सरकार ने एक करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया है.

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मप्र के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात की. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विवेक सागर को दी बधाई दी. उनसे हाॅकी मैच के दौरान दबाव के पलों के बारे में बात की और पूछा कि कैसे इतने दबाव भरे मैच में उन लोगों ने बेहतर प्रदर्शन किया.

इसके बाद सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा है कि "कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, हमारे मध्यप्रदेश के गौरव] विवेक प्रसाद सागर जी को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे. जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है".

इटारसी के रहने वाले हैं विवेक सागर

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में इटारसी के खिलाड़ी विवेक सागर का अहम योगदान रहा है. बीते गुरुवार को ब्राॅन्ज मेडल के लिए खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने कप्तान और सरपंच हरमनप्रीत के दो गोलों की बदौलत स्पेन पर शानदार जीत दर्ज की गई थी. इस जीत के साथ ही विवेक सागर के गांव चांदौन में जश्न का माहौल बन गया था और विवेक सागर के घर में मिठाई बांटी गई और जमकर जश्न मनाया गया था.

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें- Paris Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज, MP के लाल विवेक ने कर दिया कमाल

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT