पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटे हॉकी प्लेयर विवेक सागर को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सम्मानित

एमपी तक

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले विवेक सागर
मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले विवेक सागर
social share
google news

Vivek Sagar welcomed in Bhopal: मध्य प्रदेश के रहने वाले और भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर आज अपने गृह प्रदेश पहुंचे हैं. हाल ही में पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम जो कां से पदक जीती है. उसे जीतने के बाद और एयरपोर्ट पर विवेक सागर के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद यह पहला उनका मध्य प्रदेश दौरा है. इंडियन हॉकी टीम भारत वापस आ चुकी है.  क्योंकि उसने हाल ही में कांस्य पदक जीता है.

ये लगातार दूसरा मौका है जब ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने मेडल जीता हो और ऐसे में विवेक सागर जो मध्य प्रदेश के इटारसी के रहने वाले हैं. जब वो यहां आए तो उनका भविष्य स्वागत हुआ. सिर्फ खेल समर्थक ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने भी विवेक सागर का स्वागत किया उनका सम्मान किया.

 

आपको बता दें ढोल धमाकों से पूरा भोपाल एयरपोर्ट जो है वह गूंज रहा था. विवेक सागर आज सुबह की फ्लाइट से जब भोपाल पहुंचे. भोपाल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनका एयरपोर्ट पर तो स्वागत हुआ ही लेकिन इसके बाद विवेक सागर मध्य प्रदेश की राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम भी पहुंचे. जो कि मध्य प्रदेश खेल विभाग का कार्यालय भी है. वहां पर भी उनका सम्मान हुआ. वहां पे जो बाकी खिलाड़ी हैं. जो वहां पर ट्रेनिंग ले रहे हैं. उनसे भी विवेक सागर ने मुलाकात की उन्होंने भी विवेक सागर का सम्मान किया.

पिछली बार भी हुई थी इनामों की बौछार

विवेक सागर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी हैं. मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. जब पिछली बार ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पदक जीता था. तो खिलाड़ियों पर इनामों की बौछार हो गई थी. विवेक सागर को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीएसपी बनाया था. मध्य प्रदेश पुलिस में विवेक सागर अब मध्य प्रदेश पुलिस के डीएसपी हैं.

ADVERTISEMENT

भोपाल में हुआ विवेक का भव्य स्वागत

विवेक सागर भव्य स्वागत हुआ और सिर्फ यही नहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से भी विवेक सागर ने मुलाकात की. दरअसल यह पूरा जो कार्यक्रम था. विवेक सागर का यह था मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल एयरपोर्ट पर पहले उतरना वहां पर उनका स्वागत हुआ जुलूस की शक्ल में फिर वो टीटी नगर स्टेडियम पहुंचे वहां पर भी उनका का स्वागत हुआ. और उसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलने के लिए भी विवेक सागर सीएम हाउस पहुंचे.

खुद विश्वास सारंग उन्हे लेकर के वहां पहुंचे थे. सीएम ने भी अंग वस्त्र पहना कर के विवेक सागर को बधाई दी.  उनका सम्मान भी किया और धन्यवाद किया कि मध्य प्रदेश का मान उन्होंने बढ़ाया है. जिस तरीके से उन्होंने हॉकी में लगातार दूसरी बार इंडियन हॉकी टीम ने मेडल जीता है. विवेक सागर एक तरीके से मध्य प्रदेश पुलिस का भी हिस्सा है. वहीं वह हॉकी टीम के भी सदस्य हैं. तो ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है कि इस बार भी मेडल जीतने पर उन्हें 1 करोड़ की सम्मान राशि जो है वो दी जाएगी.

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें: MP: ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले MP के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर पर पैसों की बारिश, CM ने किया ये बड़ा ऐलान

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT