Gwalior Lok Sabha Results LIVE: ग्वालियर सीट पर कांग्रेस को लगा सबसे बड़ा झटका! भारत सिंह कुशवाह ने प्रवीण पाठक को दी करारी शिकस्त

सर्वेश पुरोहित

ADVERTISEMENT

mptak
social share
google news

Gwailor Lok Sabha Results : ग्वालियर लोकसभा सीट के नतीजे साफ हो गए हैं. कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी के भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर लोकसभा सीट पर 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक को करारी शिकस्त दी है.

भारत सिंह कुशवाहा चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर के 29 नंबर स्थित निवास पर पहुंचे. तोमर ने माला पहनकर किया अभिवादन, विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने भी भारत सिंह कुशवाहा को दी जीत की बधाई. साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष शहर और ग्रामीण को भी दी बधाई.

भारत सिंह कुशवाह 648553 से ज्यादा वोट हासिल किए हैं. और लगभग 60 हजार के अंतर से जीत हासिल ली है. हालांकि फिलहाल जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. बता दें कि ग्वालियर में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही थी, यही वजह है कि यहां हार से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. 

ADVERTISEMENT

ग्वालियर सीट भारतीय राजनीति के इतिहास में एक चर्चित सीट रही है जहां से अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नरेंद्र सिंह तोमर जैसे दिग्गज नेताओं ने यहां से लड़ना चुना था. यह भाजपा का किला है जिसे भेदने में कांग्रेस असफल रही है. 

क्या थे 2019 के नतीजे?

इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने फिर जीत हासिल की थी, भाजपा के विवेक नारायण शेजवालकर ने कांग्रेस के अशोक सिंह को 1 लाख 46 हजार वोटों से करारी मात दी थी. विवेक नारायण शेजवालकर को 627,250 वोट मिले थे वही अशोक को 4,80,408 वोट मिले थे. 2014 में यह सीट भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर के नाम आई थी जहां से उन्होंने अशोक सिंह को हराकर भाजपा को जीत दिलायी थी. तोमर को 4,42,79 वोट मिले थे जबकि अशोक सिंह को 4,13,097 वोट मिले थे. 

ADVERTISEMENT

कौन है भारत सिंह कुशवाहा?

भारत कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और मध्य प्रदेश के बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. वह ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं.

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें: Tikamgarh Lok Sabha Results: टीकमगढ़ से बीजेपी के वीरेंद्र खटीक बड़े अंतर से चुनाव जीते, कांग्रेस के पंकज मिली करारी हार

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT