Savitri Thakur Dhar Election Result 2024: सावित्री ठाकुर ने धार में दिखाई जीत की धार, कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल बुरी तरह हारे

एमपी तक

ADVERTISEMENT

Savitri Thakur Dhar lok Sabha Chunav Result 2024
Savitri Thakur Dhar lok Sabha Chunav Result 2024
social share
google news

Dhar Lok Sabha Results : धार  में लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Election 2024) के नतीजे आ गए हैं.  धार में भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर ( Savitri ठाकुर) ने कोंग्रेस के प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल (Radheshyam Muvel) को हरा दिया हैं. सावित्री ठाकुर ने यह चुनाव 218665 वोटों से जीता है.  धार की सीट पर लोकसभा चुनाव 2019( Lok Sabha Election 2019) में चत्तर सिंह दरबार ने कांग्रेस के गिरवाल दिनेश को 1 लाख 56 हजार वोटो से हराया था. 

इस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को कुल 794449 वोट मिले और जीत का अंतर 218665 वोटों का रहा है.

ADVERTISEMENT

क्या थे 2019 के नतीजे?

धार की सीट पर लोकसभा चुनाव 2019( Lok Sabha Election 2019) में चत्तर सिंह दरबार ने कांग्रेस के गिरवाल दिनेश को 1 लाख 56 हजार वोटो से हराया था. तब चत्तर सिंह दरबार को 722,147 वोट मिले थे जबकि गिरवाल दिनेश को 5,66,118 वोट मिले थे. 2014 में इस सीट से सावित्री ठाकुर ने उमंग सिंघार को शिकस्त दी थी. सावित्री को 558,387 वोट मिले जबकि उमंग को 4,54,059 वोट मिले  थे. 

ADVERTISEMENT

कौन है सावित्री ठाकुर? 

ADVERTISEMENT

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए धार से सावित्री ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया था. सावित्री पहले धार लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं. उन्होंने 2014 का चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था और जीतकर लोकसभा पहुंची थीं.सांसद बनने से पहले वह 2004 से 2009 तक जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुकी हैं. 


 

धार लोकसभा सीट 2014

हार - जीत

 

           

दल

उम्मीदवार

वोट

%

±%

 

बी जे पी

सावित्री ठाकुर

558,387

51.84

 
 

कांग्रेस

उमंग सिंघार

4,54,059

42.16

 
 

नोटा

इनमे से कोई भी नहीं

15,437

1.43

 

बहुमत

1,04,328

9.68

 

उपस्थित होना

10,76,816

64.54

 
 

भाजपा को कांग्रेस से बढ़त

वोट स्विंग

   

 

ये भी पढ़ें- Mandla Lok Sabha Results: मंडला लोकसभा सीट पर BJP ने फिर लहराया परचम, जानें, कितने लाख वोटों से जीते ये केंद्रीय मंत्री

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT