MP Election Exit Poll Results 2023: एग्जिट पोल के नतीजों ने पलट दिया फलौदी सट्टा बाजार, ये पार्टी बनाएगी सरकार
ADVERTISEMENT
MP Election 2023 Exit Poll: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (MP Assembly Election) के परिणामों से पहले आए एग्जिट पोल्स ने प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति गरमा दी है. एग्जिट पोल्स के नतीजे चौंका देने वाले हैं. एग्जिट पोल्स के रिजल्ट ने फलौदी सट्टा बाजार (Phalaudi satta Bazar) के अनुमान को भी पलट कर रख दिया है. अब तक बीजेपी की सरकार बनाने का दावा कर रहा सट्टा बाजार, एग्जिट पोल के रिजल्ट के बाद बदल गया है और कांग्रेस (Congress) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रहा है.
किसे मिलेगा पूर्ण बहुमत?
एग्जिट पोल के नतीजों के सामने आने के बाद फलौदी सट्टा बाजार ने मध्य प्रदेश को लेकर ताजा अनुमान दिया है. इन अनुमानों ने मध्य प्रदेश में बाजी पलट दी है. इसमें कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया गया है. फलौदी सट्टा बाजारा के ताजा अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 116-119 सीटें मिलेंगी, वहीं बीजेपी 106-109 सीटों पर सिमट सकती है.
अलग-अलग मीडिया कंपनी और एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल्स में अलग-अलग आंकड़े जारी किए गए हैं. किसी ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया है तो किसी ने कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिखाई है, वहीं कुछ एग्जिट पोल्स बीजेपी और कांग्रेस में कांटे का टक्कर मान रहे हैं. पोल्स ऑफ पोल्स के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी के सरकार बनाने के चांस हैं.
MP EXIT POLL RESULT | ||||
Overall Result (230 सीट) | ||||
Channel/Agency | BJP | Congress | Others | |
News18- जन की बात | 100-123 | 102-125 | 5 | |
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया | 140-162 | 68-90 | 0-3 | |
Republic- Matrize | 118-130 | 97-107 | 00-02 | |
ABP- सी वोटर | 88-112 | 113-137 | 2-8 | |
TV9-Polstrat | 106-116 | 111-121 | 00-06 | |
News 24-टुडेज़ चाणक्या | 151 | 74 | 5 | |
Times Now-ETG | 105-117 | 109-125 | 1-5 | |
Poll of Polls | ||||
Channel/Agency | BJP | Congress | Others | |
127 | 96 | 7 | ||
एग्जिट पोल्स ने पलट दिए अनुमान
एग्जिट पोल्स के नतीजे आने के पहले फलौदी सट्टा बाजार ने भाजपा को 115-117 सीटें वहीं कांग्रेस को 114 से 116 सीटें आने की संभावना व्यक्त की थी. हालांकि एग्जिट पोल्स के नतीजों के बाद ये आंकड़े पूरी तरह से पलट गए हैं.
ADVERTISEMENT
BJP- Congress आमने-सामने
एग्जिट पोल्स के रिजल्ट से बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है. हालांकि अभी भी भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद सीएम शिवराज ने कहा- ‘मैंने पहले ही कहा था कि मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है, भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी.’ वहीं, कमलनाथ ने कहा- ‘कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं. आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है. 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी.
ADVERTISEMENT