बैतूल के इस कांग्रेस नेता के साथ 200 कार्यकर्ता हुए BJP में शामिल, भाजपा ने इसे बताया मास्टर स्ट्रोक

रवीशपाल सिंह

ADVERTISEMENT

mp politics mp congress mp bjp mp news
mp politics mp congress mp bjp mp news
social share
google news

mp politics: मध्यप्रदेश के बैतूल के कांग्रेस नेता यशवंत मुन्ना मानकर के साथ 200 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बीजेपी ज्वॉइन कर ली. भोपाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन कांग्रेसी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनको पार्टी में शामिल कराया. बीजेपी ने इसे मास्टर स्ट्रोक बताया और कांग्रेस के लिए चुनाव से पूर्व चेतावनी बताया.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष बुधवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में कुनबी समाज के नेताओं ने भाजपा ज्वॉइन की. बैतूल जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता यशवंत मुन्ना मानकर के साथ 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने कांग्रेस नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर पार्टी में स्वागत किया.

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न है. यहां परिवार भाव से हम मिलकर काम करते हैं. आप सभी भाजपा में शामिल हुए हैं. विश्वास दिलाता हूं कि आपको यहां एक परिवार की तरह स्नेह का वातावरण मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान, सम्मान लगातार बढ रहा है.

ADVERTISEMENT

जनजाति बाहुल्य 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 25 गांवों के प्रमुख कार्यकर्ता हुए शामिल
कांग्रेस नेता यशवंत मुन्ना मानकर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जनपद सदस्य डॉ. मुकुंद राव घोटे, कांग्रेस नेता कृष्णा परमार, सरपंच बबलू नगले, नागेराव घोटे, रेखा गोलू आहाके, जगदीश चढोकार, सहदेव वटके, हंसराज मर्सकोले, अनंत जवलकर, विजय धुर्वे, अंतुलाल उइके सहित 25 गांवों के प्रमुख कार्यकर्ता और जनजाति बाहुल्य 10 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी भाजपा की सदस्यता ली. विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नाराज और उपेक्षित नेता अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर विरोधी पार्टियों को ज्वॉइन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंबीजेपी के इस पूर्व मंत्री ने किया ऐलान, चुनाव लड़ने से पूर्व क्षेत्र में कराएंगे जनमत संग्रह

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT