कांग्रेस ने आधी रात को जारी की दूसरी लिस्ट, 3 टिकट बदले, बागी वीरेंद्र रघुवंशी का पत्ता कटा

रवीशपाल सिंह

19 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 20 2023 12:18 PM)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार आधी रात को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी. दूसरी सूची में कांग्रेस ने 88 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने पहली सूची में 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार घाेषित किए थे. इस बार 88 सीटों पर प्रत्याशी घोषित […]

MP Congress, MP Candidate Second List, MP Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Election

MP Congress, MP Candidate Second List, MP Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Election

follow google news

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार आधी रात को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी. दूसरी सूची में कांग्रेस ने 88 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने पहली सूची में 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार घाेषित किए थे. इस बार 88 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं. कांग्रेस की इस दूसरी सूची में कई नाम चौंकाने वाले भी हैं. साथ ही तीन सीटों पर उम्मीदवारों के टिकट बदले गए हैं. इस तरह से अब कांग्रेस ने कुल 229 सीटों पर टिकट फाइनल कर दिए हैं. एकमात्र बैतूल जिले की आमला सीट बची है, जिस पर प्रत्याशी घोषित किया जाना बाकी है. माना जा रहा है कि ये सीट कांग्रेस ने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के लिए छोड़ी हुई है.

यह भी पढ़ें...

कांग्रेस की इस दूसरी सूची के लिए बुधवार और गुरुवार को दिन भर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मंथन चला. समिति की बैठक में खुद कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी मौजूद थीं. इसके साथ ही राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

इन तीन सीटों पर बदले प्रत्याशी

जिन सीटों पर नाम बदले गए हैं. उसमें दतिया, गोटेगांव और पिछोर विधानसभा शामिल है. दतिया से अवधेश नायक का टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को दिया गया. पिछोर से शैलेंद्र सिंह का टिकट बदलकर अरविंद सिंह लोधी को दिया. गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति का टिकट काटा गया था उनको वापस टिकट दिया गया है. इसके साथ ही छिंदवाड़ा जिले की जिन तीन सीटों पर प्रत्याशी के नाम कमलनाथ के सांसद बेटे नकुलनाथ ने घोषित कर दिए थे, उनका भी नाम इस लिस्ट में है.

कमलनाथ ने दी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं

बीजेपी के बागियों को दूसरी लिस्ट में जगह

बीजेपी से बगावत कर दलबदल करने वाले चार नेताओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है. इसमें सेमरिया से अभय मिश्रा भी शामिल हैं, जो बुधवार को ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. अन्य बागियों में होशंगाबाद से गिरजा शंकर शर्मा, खातेगांव से दीपक जोशी और निवाड़ी से अमित राय शामिल हैं. यहां पर कांग्रेस से आस लगाए रोशनी यादव को भी टिकट नहीं मिला, वहीं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट नहीं मिला है.

कांग्रेस की दूसरी सूची- ये 88 नाम

1. सुमावली- कुलदीप सिकरवार
2. मुरैना- दिनेश गुर्जर
3. दिमनी- रवीन्द्र सिंह तोमर
4. अम्बाह – एससी देवेन्द्र रामनारायण सखवार
5. भिंड चौधरी राकेश चतुवेर्दी
6. गोहद – एससी केशव देसाई
7. ग्वालियर- सुनील शर्मा
8. दतिया- राजेंद्र भारती (अवधेश नायक के स्थान पर)
9. पिछोर- अरविन्द सिंह लोधी (शैलेन्द्र सिंह के स्थान पर)
10. गुना- एससी पंकज कनेरिया
11. बीना – एससी श्रीमती निर्मला सप्रे
12. खुरई- सुश्री रक्षा राजपूत
13. रहली- श्रीमती. इंजी. ज्योति पटेल
14. सागर- श्रीमती. निधि जैन
15. निवाड़ी- अमित राय
16. दमोह- अजय टंडन
17. पन्ना- भरत मिलन पांडे
18. मैहर- धर्मेश घई
19. रामपुर- बाघेलान रमाशंकर प्यासी
20. सिरमौर- रामगरीब कोल
21. सेमरिया- अभय मिश्रा
22. देवतालाब- पद्मेश गौतम
23. रीवा- राजेंद्र शर्मा
24. सीधी- ज्ञान सिंह
25. देवसर – एससी बांसमणि प्रसाद वर्मा
26. धौहानी – एसटी श्रीमती कमलेश सिंह
27. ब्यौहारी-एसटी रामलखन सिंह
28. जयसिंहनगर-एसटी नरेन्द्र मरावी
29. कोतमा सुनील सराफ
30. बांधवगढ़ – एसटी सुश्री सावित्री सिंह
31. मानपुर – एसटी तिलक राज सिंह
32. विजयराघवगढ़ – नीरज बघेल
33. मुरवारा – मिथलेश जैन
34. बहोरीबंद – सौरभ सिंह
35. जबलपुर कैंट – अभिषेक चौकसे चिंटू
36. पनागर – राजेश पटेल
37. निवास – एसटी चैन सिंह वरकड़े
38. मंडला – एसटी डॉ. अशोक मर्सकोले
39. वारसिवनी – विक्की पटेल
40. गोटेगांव – एससी नर्मदा प्रसाद प्रजापति (शेखर चौधरी के स्थान पर)
41. गाडरवारा- श्रीमती सुनीता पटेल
42. जुन्नारदेव – एसटी सुनील उइके
43. अमरवाड़ा – एसटी कमलेश शाह
44. चुराई सुजीत मेर सिंह
45. सौंसर विजय चौरे
46. परासिया – एससी सोहन वाल्मिकी
47. पांढुर्णा – एसटी नीलेश उइके
48. सिवनी-मालवा अजय बलराम पटेल
49. होशंगाबाद- गिरिजा शंकर शर्मा
50. सोहागपुर- पुष्पराज सिंह
51. पिपरिया – एससी गुरुचरण खरे
52. भोजपुर राजकुमार पटेल
53. सांची – एससी डॉ. जी.सी. गौतम
54. कुरवाई – एससी श्रीमती। रानी अहिरवार
55. सिरोंज- गगनेन्द्र रघुवंशी
56. भोपाल- उत्तर आतिफ अकील
57. भोपाल दक्षिण-पश्चिम पी.सी. शर्मा
58. गोविंदपुरा रवीन्द्र साहू
59. हुजूर- नरेश ज्ञानचंदानी
60. इछावर- शैलेन्द्र पटेल
61. नरसिंहगढ़ गिरीश भंडारी
62. ब्यावरा पुरषोत्तम दांगी
63. सारंगपुर – एससी श्रीमती कला महेश मालवीय
64. शुजालपुर- रामवीर सिंह सिकरवार
65. देवास- प्रदीप चौधरी
66. खातेगांव- दीपक जोशी
67. बागली – एसटी गोपाल भोंसले
68. हरसूद – एसटी सुखराम साल्वे
69. खंडवा – एससी कुन्दन मालवीय
70. नेपानगर – एसटी श्रीमती गेंदू बाई चौहान
71. बुरहानपुर सुरेंद्र सिंह शेरा
72. सेंधवा – एसटी मोंटू सोलंकी
73. पानसेमल – एसटी चंद्रभागा किराडे
74. मनावर – एसटी डॉ. हीरालाल अलावा
75. धार- श्रीमती. प्रभा गौतम
76. बदनावर- भवरसिंह शेखावत
77. इंदौर – 3 दीपक पिंटू जोशी
78. इंदौर – 5 सत्यनारायण पटेल
79. महू- रामकिशोर शुक्ल
80. उज्जैन दक्षिण- चेतन प्रेमनारायण यादव
81. बड़नगर- राजेंद्र सिंह सोलंकी
82. रतलाम ग्रामीण – एसटी लक्ष्मण डिंडोर
83. रतलाम शहर – पारस सकलेचा
84. जावरा- हिम्मत श्रीमाल
85. मल्हारगढ़ – एस.सी.परशुराम सिसौदिया
86. गरोठ- सुभाष सोजतिया
87. नीमच- उमराव सिंह गुर्जर
88. जावद- समंदर पटेल

    follow google newsfollow whatsapp