Modi Cabinet 3.0: शिवराज सिंह चौहान को मिले दो-दो विभाग, मोदी कैबिनेट में मिला ये बड़ा पोर्ट फोलियो

एमपी तक

10 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 10 2024 7:42 PM)

Modi Cabinet Portfolio: नरेंद्र मोदी ने कल शाम लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली है. आज यानि कि 10 जून को मंत्रालयों का बंटवारा भी होने लगा है.

mptak
follow google news

Modi Cabinet Portfolio: नरेंद्र मोदी ने कल शाम लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली है. आज यानि कि 10 जून को मंत्रालयों का बंटवारा भी होने लगा है.  पहली कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्रियों के पोर्टफोलियो अनाउंस कर दिए गए हैं. इसमें नितिन गडकरी को एक बार फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय मिला है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय मंत्रालय दिया गया है. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें शिवराज सिंह चौहान को लेकर पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्हें कृषि मंत्रालय दिया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके सीएम रहते मध्य प्रदेश ने कई बार कृषि उन्नत पुरूस्कार मिला हैं. इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान को पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय भी दिया गया है. आपको बता दें कि शपथ ग्रहण के 24 घंटो के अंदर ही विभागों का बंटवारा हो गया है.

नई कैबिनेट में किसे क्या मिला?

  • नितिन गडकरी - सड़क और परिवहन मंत्रालय
  • एस जयशंकर - विदेश मंत्रालय
  • राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्रालय
  • निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्रालय
  • अमित शाह - गृह मंत्रालय
  • मनोहर लाल खट्टर - ऊर्जा मंत्रालय/ आवास और शहरी मंत्रालय
  • शिवराज सिंह चौहान - कृषि और पंचायत राज मंत्रालय
  • अजय टम्टा- सड़क परिवहन राज्यमंत्री
  • धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा विभाग
  • सर्वानंद सोनोवाल-पोर्ट शिपिंग
  • राम मोहन नायिडु-सिविल एविएशन
  • अपूर्ण देवी- वीमेन चाइल्ड developmemt
  • गजेंद्र सिंह- संस्कृति एवं पर्यटन विभाग
  • किरेज रिजूज  - संसदीय कार्य मंत्रालय
  • भूपेंद्र यादव -  पर्यावरण मंत्रालय
  • धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा मंत्रालय
  • जेपी नड्डा -  स्वास्थ्य मंत्रालय
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया-  उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास और दूरसंचार मंत्रालय
  • हरदीप सिंह पूरी- पेट्रोलियम मंत्रालय
  • अश्विनी वैष्णव- सूचना विभाग और रेल मंत्री
  • पियूष गोयल- कमर्स मिनिस्ट्री
  • प्रह्लाद जोशी- उपभोग्ता विभाग
  • गिररीराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
  • राम मोहन नायडू - नागरिक उड्डयन 
  • सुरेश गोपी -राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन
  • चिराग पासवान - खेल और युवा कल्याण मंत्रालय 
  • सर्बानंद सोनोवाल - पोर्ट शिपिंग मंत्रालय  
  • शांतनु ठाकुर - शिपिंग राज्यमंत्री
  • ललन सिंह- पंचायत मंत्रालय

विदिशा से छटवीं बार सांसद चुने गए शिवराज

लोकसभा चुनाव में विदिशा से छठवीं बार सांसद चुने गए शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में भाजपा के सबसे कद्दावर नेता हैं. वह वह मध्य प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है.

राजनीति में कदम रखने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया था. चौहान छह बार विदिशा सीट से सांसद हैं, जहां से कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज जैसे नेता सांसद थे. प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने से पहले शिवराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi New Cabinet: मध्य प्रदेश से 5 नहीं 6 सांसद हुए मोदी मंत्रिमंडल में शामिल, छठवें मंत्री का नाम चौंकाने वाला

    follow google newsfollow whatsapp