CM शिवराज ने कहा- Chandrayaan3 की लैंडिंग लाइव देखकर गर्व से भर गया, सिंधिया ने कही बड़ी बात

एमपी तक

23 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 23 2023 4:40 PM)

mp news: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद मध्यप्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग लाइव देखकर गर्व से भर गया हूं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नए भारत का उदय हुआ है. दमोह में रोड शो और लाडली बहना […]

WhatsApp Image 2023-08-23 at 19.50.57

WhatsApp Image 2023-08-23 at 19.50.57

follow google news

mp news: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद मध्यप्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग लाइव देखकर गर्व से भर गया हूं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नए भारत का उदय हुआ है. दमोह में रोड शो और लाडली बहना सम्मेलन मे पहुंचे सीएम शिवराज मंच पर भाषण दे रहे थे, इसी बीच पीएम मोदी का चंद्रयान को लेकर भाषण शुरू हुआ तो शिवराज ने अपना भाषण वही रोक दिया और जनता के साथ उन्होंने भी पीएम का भाषण सुना. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नए भारत का उदय हुआ है और इसके लिए प्रधानमंत्री और वैज्ञानिकों को बधाई.

यह भी पढ़ें...

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने भारत का नाम विश्व पटल पर उजागर किया है. वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं कि भारत अब विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में अग्रसर होगा. इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस मौके पर सभी लोगों को बधाई दी, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के पूरे वैज्ञानिकों की टीम को भी इस ऐतिहासिक चंद्रयान 3 की बधाई दी.

सफल लैंडिंग के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की भारत देश ने आज इतिहास रचा है, हमारे देश के होनहार वैज्ञानिकों ने दुनिया के सामने हम भारत वासियों को गौरवान्वित किया है.हम खुशकिस्मत है की इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने. इस दौरान शहर के हृदय स्थल राजवाड़े पर ढोल और तासो के साथ जमकर लोगों ने जश्न मनाया और भारत माता की जय कारों से पुरा राजवाड़ा गूंज मन कर दिया. इस दौरान जमकर आतिश बाजीगर एक दूसरे को मुंह मीठा कर इस सफल चंद्रयान-3 की बधाई दी. वही राजवाड़े पर नासिक ढोल पर जमकर लोग हाथों में तिरंगा लेकर जम करना चाहिए और भारत माता की जय कारों के साथ लोगों ने एक दूसरे को इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा की गई इस ऐतिहासिक चंद्रयान-3 की बधाई दी.

 

 

ये भी पढ़ेंMP के इस वैज्ञानिक ने निभाई चंद्रयान-3 में महत्वपूर्ण भूमिका, पूरे मध्यप्रदेश में उत्सव का माहौल

    follow google newsfollow whatsapp