MP के इस वैज्ञानिक ने निभाई चंद्रयान-3 में महत्वपूर्ण भूमिका, पूरे मध्यप्रदेश में उत्सव का माहौल

एमपी तक

23 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 23 2023 1:21 PM)

mp news: मध्य प्रदेश में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद उत्साह देखते बन रहा है. इससे पहले लैंडिंग को लेकर पूरे प्रदेश में प्रार्थना का दौर चला. उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर में, श्री खजराना गणेश में, और प्रदेश के तमाम बड़े मंदिरों में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए खास पूजा और […]

mission chandrayaan 3 mp3 news mp3 scientist

mission chandrayaan 3 mp3 news mp3 scientist

follow google news

mp news: मध्य प्रदेश में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद उत्साह देखते बन रहा है. इससे पहले लैंडिंग को लेकर पूरे प्रदेश में प्रार्थना का दौर चला. उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर में, श्री खजराना गणेश में, और प्रदेश के तमाम बड़े मंदिरों में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए खास पूजा और प्रार्थना रखी गई थी. अब जब चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है और भारत ने इतिहास रच दिया है. उसके बीच मध्यप्रदेश के एक वैज्ञानिक की भी चर्चा चल रही है. चंद्रयान-3 के इस मिशन में मध्य प्रदेश के वैज्ञानिक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. रीवा के साइंटिस्ट इस अभियान से जुड़े रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

चंद्रयान की उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है. रीवा के सीनियर साइंटिस्ट तरुण सिंह का इस मिशन में बड़ा योगदान रहा है. पिछले 4 सालो से ISRO ने तरुण सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंप रखी थी. तरुण सिंह की निगरानी में ही चंद्रयान से तस्वीरें पहुंच रही हैं. वे इस मिशन में तस्वीरों को धरती तक पहुंचाने वाली टीम में हैं.

रीवा के एक छोटे से गांव में पल बढ़कर बड़े हुए तरुण ने देश को गौरांवित कर दिया. तरुण ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त की. उसके बाद सैनिक स्कूल रीवा हुई. इंदौर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद इसरो से जुड़ गए. तिरुवंतमपुरम के बाद अहमदाबाद में इसरो के लिए काम करते रहे. तरुण पिछले 4 सालो से चंद्रयान के मिशन में काम कर रहे थे. इसकी जानकारी उनके घर वालो को भी नही थी. तरुण आठ भाईयो में मझले हैं, बड़े भाई विनोद सिंह ने परवरिश की और आज इस मुकाम में देखकर खुशी का ठिकाना ना रहा.

मध्यप्रदेश के हर शहर में मनाया जा रहा जश्न

इंदौर का राजबाड़ा हो या ग्वालियर का महाराज बाड़ा, भोपाल से लेकर रीवा, रतलाम तक हर जगह मिशन चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है. मध्यप्रदेश के लगभग हर शहर में आतिशबाजी और पटाखे फोड़े जा रहे हैं. पूरे मध्यप्रदेश में मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर लोगों में भारी खुशी का माहौल है.

ये भी पढ़ेंChandrayan-3 की सफलता के लिए लैंडिंग से पहले विशेष पूजा, भोपाल में हो रहा रुद्राभिषेक

    follow google newsfollow whatsapp