Train: भोपाल से मुंबई के बीच जल्द दौड़ेगी पहली Sleeper Vande Bharat, मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात

एमपी तक

ADVERTISEMENT

mptak
social share
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

भोपाल-मुंबई ट्रेन रूट काफी व्यस्त माना जाता है

point

इस रूट पर जल्द ही दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: भोपाल-मुंबई ट्रेन रूट काफी व्यस्त रहता है. दरअसल, ये रूट साउथ इंडिया को नॉर्थ इंडिया से जोड़ता है. यही वजह है कि भोपाल से मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब ऐसे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही इस रूट पर एक शानदार ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. इस ट्रेन का नाम है Sleeper Vande Bharat. यह देश में चलने वाली उन चंद पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन होंगी, जो देश में अलग-अलग रूट पर एक साथ चलाई जाएंगी. 

भोपाल से मुंबई के बीच चलेगी ये ट्रेन

एमपी की राजधानी भोपाल से मुंबई के बीच पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. खास बात ये है कि ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी, जिसमें आप आराम से सोते हुए सफर कर सकते हैं. जानाकारी के मुातबिक, जल्द ही इस रूट पर इसका ट्रायल शुरू हो सकता है. 

देशभर में कुल 10 वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना है. इन ट्रेनों के रूट भी सामने आ गए हैं. जिसमें से एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मध्य प्रदेश से भी चलाई जाएगी. 

8 घंटे में पूरा हो जाएगा सफर

मुंबई से भोपाल के बीच की दूरी करीब 800 किलोमीटर है.आम ट्रेन से भोपाल से मुंबई के बीच का सफर तय करने में करीब 15 घंटे का समय लगता है. लेकिन स्लीपर वंदे भारत ट्रेन से ये सफर महज 8-9 घंटे में पूरा हो जाएगा.  

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें...

Train: मध्य प्रदेश के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, जल्द चलेगी ये शानदार ट्रेन, जानें रूट?

भोपाल-मुंबई रूट पर चेलगी ट्रेन

फिलहाल देशभर में जो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वे सभी सिटिंग हैं. ऐसे में लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि अब भारतीय रेलवे ने वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. भोपाल-मुंबई रूट पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए इस रूट पर भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. 

भोपाल-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टाइम टेबल फिलहास सामने नहीं आया है. जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड जल्द ही स्लीपर वंदे भारत के शेड्यूल और शुरू होने की तारीख जारी कर सकता है.  

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें: MP: त्योहारी सीजन में MP टूरिज्म बोर्ड ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात, 50 परसेंट डिस्काउंट पर हवाई यात्रा

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT