इस विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी का विरोध, एक हजार BJP कार्यकर्ताओं ने विरोध में निकाली बाइक रैली

उमेश रेवलिया

ADVERTISEMENT

maheshwar bjp candidate virodh, mp news, politics, madhya pradesh
maheshwar bjp candidate virodh, mp news, politics, madhya pradesh
social share
google news

MP Election 2023: भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों (Vidhansabha Chunav) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन कुछ प्रत्याशियों (Candidates) का पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा ही विरोध किया जा रहा है. खरगोन जिले में महेश्वर विधानसभा (Maheshwar Vidhansabha) के भाजपा (BJP) प्रत्याशी राजकुमार मेव के विरोध में आठ गांव के एक हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली. भाजपा प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर हाथ में तख्तियां लेकर गांव-गांव से गुजरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी की.

भाजपा केंद्रीय समिति द्वारा 39 भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशियों के नाम घोषित करने के चलते महेश्वर में भाजपा प्रत्याशी के रूप में राजकुमार मेव का नाम तय हुआ है. इसके बाद से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका विरोध किया जा रहा है. रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के विरोध में ‘नहीं चलेगा, नहीं चलेगा गद्दार नहीं चलेगा, राजकुमार हटाओ महेश्वर बचाओ’ जैसे नारे लगाए.

विरोध में निकाली बाइक रैली

रविवार को कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव (Rajkumar Meo) के विरोध में विधानसभा स्तरीय बाइक रैली निकाली. बाइक रैली की शुरुआत कतरगांव से हुई जो विधानसभा महेश्वर के कई गांवों से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची. इस बाइक रैली में दो उप रैली में बाइक सवार कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. पहली उप रैली बलवाड़ा से शुरू हुई, इसमें बलवाड़ा मंडल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. रैली बागोद, करही होते हुए कतरगांव पहुंची. बागोद, करही के कार्यकर्ता अपने अपने स्थान से रैली में सम्मिलित हुए. वहीं दूसरी उप रैली पिपलिया से शुरू हुई और कतरगांव पहुंची. महेश्वर-मंडलेश्वर मंडल के कार्यकर्ता भी कतरगांव से रैली में सम्मिलित हुए. 1000 से अधिक बाइक के साथ संयुक्त रैली कतरगाव से निकल कर नांद्रा, धरगांव, छोटी खरगोन, मंडलेश्वर होते हुए महेश्वर पहुंचे.

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें...

भाजपा प्रत्याशी समर्थक और विरोधी आमने-सामने

राजकुमार मेव के विरोधी कार्यकर्ताओं की रैली जय स्तंभ चौक पहुंचती उसके पहले राजकुमार मेव समर्थक कार्यकर्ताओं की रैली भी डीजे के साथ जय स्तंभ पर पहुंच गई. मेव समर्थकों ने नारेबाजी की शुरुआत की, तब तक मेव विरोध कार्यकर्ता भी बाइक रैली लेकर जय स्तंभ चौक पर पहुंचे. दोनों पक्षों ने अपने अपने पक्ष से नारेबाजी की. दोनो पक्षों के एकसाथ जयस्तंभ चौक पहुंचने पर पुलिस प्रशासन को मशक्कत करना पड़ी. थोड़ी देर के उपरांत राजकुमार मेव अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए, वहीं मेव विरोधी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सहत्रधारा मार्ग स्थित नर्मदा भवन पहुंचे जहां रैली का समापन हुआ.

ये भी पढ़ें: जन आशीर्वाद यात्रा से लौटकर CM शिवराज ने बुलाई आपात बैठक, MP पर मंडराया ये बड़ा संकट

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT